फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेस में धनराज और लंबी कूद में आदित्य ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया वाराणसी चैप्टर के तीन दिवसीय किड्स ओलंपिक के आखिरी दिन बच्चों का उत्साह देखते ही बना। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल बाबतपुर में कक्षा सात व आठ के छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, खोखो, लंबी कूद, शॉट पुट सहित अन्य प्रतियोगिताओं में दम दिखाया।
विज्ञापन

रस्साकसी के बालक वर्ग में कक्षा तीन व चार में प्राथमिक विद्यालय बसनी व बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय शाहपुर प्रथम स्थान पर रहा। कबड्डी में कक्षा सात व आठ बालक वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज पिंडरा व बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर प्रथम स्थान पर रहीं। कक्षा आठ के बालक वर्ग में 200 व 400 मीटर की रेस में बालक वर्ग में धनराज चौहान प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में कक्षा सात के आदित्य सिंह व बालिका वर्ग में कशिश पाल ने बाजी मारी। कक्षा आठ बालक वर्ग के लंबी कूद प्रतियोगिता में अंबरेश चौहान व बालिका वर्ग में अर्चना पाल प्रथम स्थान पर रहीं। कक्षा आठ बालक वर्ग के शॉट पुट में रुद्रांश सिंह व बालिका वर्ग में संजना जायसवाल ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रमोद गिरी रहे। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज, अनिल जाजोदिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधा सिंह, प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें