फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में एलएलबी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की एलएलबी और एलएलएम प्रवेश परीक्षा पुलिस के पहरे में होगी। नकल रोकने के लिए तीसरी आंख की निगरानी के साथ ही मोबाइल जैमर का भी इस्तेमाल होगा। छह फरवरी को होने वाली एलएलबी और आठ फरवरी को एलएलएम प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। नकल विहीन और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के लिए कुलसचिव ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में समाज विज्ञान संकाय, उदय प्रताप कॉलेज और जगतपुर पीजी कॉलेज में तीन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 2106 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जो कि 11 से एक बजे तक होगी। 14 अगस्त 2022 को एलएलबी प्रवेश परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत विद्यार्थियों ने की थी। विश्वविद्यालय ने जांच के बाद जब इसे रद्द नहीं किया तो छात्र हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रवेश परीक्षा निरस्त हुई और दोबारा कराई जा रही है। 16 अगस्त को एलएलएम प्रवेश परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत मिली थी। जांच समिति की संस्तुति पर प्रवेश परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें