फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चकिया ब्लाक में 9.96 करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय क्षेत्र पंचायत की बैठक मंगलवार को ब्लाक सभागार में हुई। ब्लाक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 76 विकास कार्यों के प्रस्ताव के दिए गए। इसके लिए 9.96 करोड़ रूपये से विकास कार्य को मंजूरी दी गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि के लिए विभिन्न कार्यों की जानकारी देते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सामने रखा।
विज्ञापन

बैठक में राज्य वित्त आयोग के लिए 2.96 करोड़, केंद्रीय वित्त आयोग के लिए 3.15 करोड़ और मनरेगा के लिए 4.25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया। इसे मंजूर कर लिया गया। बैठक में निर्धारित एजेंडे, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, वृद्धा पेंशन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डीसी मनरेगा रविंद्र चतुर्वेदी, एडीओ पंचायत एनडी तिवारी, एडीओ कोऑपरेटिव शरद कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष रामलाल यादव, मुहम्मद सलीम, फूलचंद पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें