फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास शुल्क की दरें बढ़ीं, आम जनता पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ/वाराणसी। कैबिनेट से पास होने के बाद वाराणसी में विकास शुल्क अब महंगा हो गया है। वीडीए की सीमा में नक्शा पास कराना महंगा होगा। इससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा। यही नहीं बिल्डर्स पर भी असर पड़ेगा। ऐसी स्थिति में घर बनवाने का सपना देखने वालों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगी। उधर रेलवे की जमीनों पर किसी तरह के निर्माण के लिए भू उपयोग बदलवाने की बाध्यता भी सरकार ने समाप्त कर दी है। इससे रेलवे को कंवर्जन चार्ज नहीं देना होगा।
विज्ञापन

वीडीए उपाध्यक्ष राहुल पांडेय ने बताया कि पिछली दो वीडीए बोर्ड की बैठकों में विकास शुल्क बढ़ाया गया है। इस समय 1157 रुपये प्रति वर्ग मीटर विकास शुल्क लिया जा रहा है। लखनऊ में हुई बैठक के बाद कोई आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बाकी बड़े शहरों की अपेक्षा अपने यहां विकास शुल्क की दर कम है। लखनऊ आदि इलाकों में 2000 रुपये के आसपास विकास शुल्क है। वाराणसी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया ने कहा कि विकास शुल्क में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी से आम जनता और बिल्डर्स पर बोझ बढ़ेगा। कोरोना काल को देखते हुए इस समय इसे नहीं बढ़ाना चाहिए। जहां पहले 1000 रुपये प्रति वर्ग मीटर देना होता था। वहां अब 1200 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें