मुख्य आयकर आयुक्त प्रयागराज ने बुधवार सुबह सारनाथ स्थित आयकर कॉलोनी में अतिथि गृह ‘कैलाश’ का उद्घाटन किया। अध्यक्षीय संबोधन में वीके तिवारी ने कहा विकास और पर्यावरण संरक्षण एक दूसरे के पूरक हैं जबकी इन्हें एक दूसरे का विरोधी माना जाता है।
मुख्य आयकर आयुक्त ने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच सामंजस्य स्थापित किया जा सकता है। अतिथियों का स्वागत अपर आयकर आयुक्त लियाकत अली आफाकी ने किया। प्रदूषण से आजादी विषयक जागरूकता कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कर कॉलोनीवासियों ने पौधों के संरक्षक का संकल्प लिया। संचालन रेणुका जायसवाल और राजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में देवाशीष चंदा, विधायक रमेश जायसवाल, देवेंद्र दत्त यादव, शशिकांत यादव, गोपीनाथ चौबे आदि मौजूद रहे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में भव्या विजेता
‘पृथ्वी के प्राकृतिक संरक्षण में कर प्रणाली एक वरदान’ विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें भव्या राय को प्रथम और तेजस्विनी सिंह को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल के सदस्य सारा अली आफाकी और अरविंद कुमार रावत ने परिणाम घोषित किया। विषय के पक्ष में सांभवी सिंह, सुरभि सिंह, सुजय सिंह, अच्युत सिंह, भव्या राय और विपक्ष में अलीशबा खान, तेजस्विनी सिंह, आर्यवीर सिंह, अदा श्रीवास्तव, विवेक सिंह ने विचार व्यक्त किए।
जीएसटी बार एसोसिशन का स्थापना दिवस मनाया
लहुराबीर स्थित आईएमए सभागार में बुधवार को जीएसटी बार एसोसिएशन का पांचवा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त वीके तिवारी और उपायुक्त सीजीएसटी प्रदीप कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत एसोसिएशन अध्यक्ष के ओपी शुक्ल और इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष असिम जफर ने किया। जीएसटी बार एसोसिएशन, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन और ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रोफेशनल्स (एआईएफएटी) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देबासिश चंदा, आरबी सिंह, प्रदीप कुमार यादव, हरिशंकर सिंह, अरविंद शुक्ल, संजय कुमार वर्मा, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।