फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी को अकेले में देख बिगड़ी देवर की नीयत, विरोध करने पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Wed, 26 Sep 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 5
demo pic

यूपी के सोनभद्र में एक युवक ने भाभी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता और उसके पति की पिटाई कर दी। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हुआ। सीओ ने थानाध्यक्ष को केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को कार्रवाई का निर्देश

2 of 5
rape shimla
पीड़िता ने बताया कि 22 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह अपने घर में भोजन बनाने की तैयारी कर रही थी। उसी वक्त रिश्ते में देवर लगने वाला युवक घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
UP POLICE - फोटो : SELF
विरोध करने पर उसने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और भाग निकला। घटना के वक्त घर पर वह अकेली थी। अगले दिन उसने थाने में जाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की।

4 of 5
कुल्हाड़ी
पुलिस को सूचना देने से खफा होकर मंगलवार की सुबह करीब सात बजे आरोपी युवक कुल्हाड़ी से उसके पति के सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबा कर पति को बचाने के लिए वह गई तो उसकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Police
 सदर सीओ ज्ञान प्रकाश ने बताया कि एसओ को केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है। जानकारी मिली है कि दूसरे पक्ष से भी एक महिला को चोट लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें