फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर और उसके दोस्त ने विवाहिता के संग किया गंदा काम, पुलिस ने नहीं महिला आयोग ने सुनी गुहार

Tue, 26 Jun 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के पांडेयपुर क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ उसके दूर की रिश्तेदारी के देवर और उसके दोस्त ने दुराचार का प्रयास किया। इसके साथ ही मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज कर जबरन बात करने की कोशिश की।
विज्ञापन


मामले को लेकर राज्य महिला आयोग के निर्देश पर सोमवार को कैंट थाना में जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के करोजपुर निवासी सोनू विश्वकर्मा और सत्यनारायण के खिलाफ दुराचार सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िता के अनुसार वर्ष 2017 के मई महीने में उसकी शादी की सालगिरह पर आरोपियों के करोजपुर स्थित घर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसकी तस्वीरें खींची।
विज्ञापन


इसके एक महीने बाद दोनों पांडेयपुर स्थित पीड़िता के ससुराल पहुंचे और पति की गैर मौजूदगी में उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत ससुराल के लोगों से की लेकिन लोकलाज के भय से मामला थाने तक नहीं पहुंचा।

आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी पीड़िता के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजते रहे और कॉल कर बात करने की कोशिश करते रहे। इससे परेशान होकर महिला ने पुलिस से गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो राज्य महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की।

इस बारे में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई है।

बनारस में छेड़खानी से आजिज छात्रा ने फांसी लगाई

वाराणसी के अर्दली बाजार क्षेत्र में फूफा के घर रहकर पढ़ाई करने वाली 10वीं की छात्रा ने छेड़खानी से आजिज आकर सोमवार को फांसी लगा ली। घरवालों को जानकारी हुई तो आननफानन में उसे फंदे से उतारकर दीनदयाल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्र मूलत: इलाहाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली थी। माता-पिता की मौत के बाद से वह यहां फूफा के घर ही रहती थी। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही, छात्रा से छेड़खानी के आरोपी गिलट बाजार निवासी राहुल सोनकर के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अर्दली बाजार निवासी छात्रा के फूफा सपा नेता हैं और उनकी कपड़े की दुकान है। उन्होंने कैंट पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय भतीजी मां-बाप की मौत के बाद बीते पांच साल से यहीं रहकर पढ़ाई कर रही थी। अर्दली बाजार क्षेत्र स्थित उनकी कपड़े की दुकान पर काम करने वाला राहुल सोनकर उनकी भतीजी के साथ छेड़खानी करता था।

जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने राहुल को काम से निकाल दिया। इसके बाद भी राहुल की हरकतें कम नहीं हुईं। उनकी भतीजी के स्कूल आने-जाने के दौरान रास्ते में रोक कर उसे परेशान करने लगा।

व्हाट्स एप पर फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर उनकी भतीजी ने दिन में करीब 11:30 बजे के लगभग घर पर बाथरूम में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी राहुल सोनकर की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। 
 

छह के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

पांडेयपुर नई बस्ती निवासी आकाश, राहुल, साहब व बाबूलाल और रमरेपुर निवासी अभय व बल्ली सोनकर के खिलाफ सोमवार को कैंट थाने में छेड़खानी, मारपीट, धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पांडेयपुर नई बस्ती क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि 24 जुलाई की शाम उनकी बहन और उसकी नाबालिग बेटी उनके घर पर आई थी। इस दौरान आरोपियों ने छेड़खानी की।

छेड़खानी का विरोध करने पर सोमवार को उनके भाई की आरोपियों ने पिटाई कर दी। शोर सुनकर घर की महिलाएं दौड़ीं तो उनकी भी पिटाई की गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

छात्रा से गैंगरेप के एक नामजद के घर के पते की हुई तस्दीक


भेलूपुर थाना अंतर्गत महमूरगंज क्षेत्र की कक्षा नौ की छात्रा से सामूहिक दुराचार के एक आरोपी मिंटू सिंह के घर के पते की पुलिस ने तस्दीक कर ली है। पुलिस के अनुसार मिंटू सिंह लक्सा का रहने वाला है और फिलहाल घर छोेेेड़ कर भागा हुआ है।

बता दें कि डेेढ़ महीना पुरानी इस वारदात के चार में से एक भी आरोपी को पुलिस सोमवार तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि, यह मामला डीजीपी के संज्ञान में है और पीड़िता व उसकी मां के साथ पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई थी।

पीड़िता की मां केे अनुसार उनकी बेटी को नौ मई को ऑटो से अगवा कर मिंटू सिंह सहित चार लोगों ने सामूहिक दुराचार किया था। मामले को लेकर भेलूपुर, लक्सा और सिगरा थाने की पुलिस पीड़िता और उसकी मां को टरकाती रही।

किसी तरह से 21 जून को भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया तो उसके बाद से आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहे हैं। इस संबंध में सीओ भेलूपुर एपी सिंह नेे बताया कि एक नामजद के घर के पते की तस्दीक कर ली गई है।

दो टीमें उसकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं। नामजद आरोपी के गिरफ्तार होते ही पूछताछ कर अन्य को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें