फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में अंधे हुए देवर-भाभी, घरवालों को लगी खबर तो उठाया खौफनाक कदम

Wed, 09 Jan 2019 10:41 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
देवर और भाभी का रिश्ता हंसी ठिठोली का होता है अगर ये रिश्ता प्रेम संबंधों में बदल जाए तो अंजाम कुछ भी हो सकता है। कभी कभी इसका अंजाम ऐसा होता है जो किसी ने सोचा नहीं होता है और इसका खमियाजा कई लोगों को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में घटी है।
विज्ञापन


चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी (सारेपुर) गांव निवासी चंदू नाविक (22) पुत्र महेंद्र व उसकी भाभी नंदिनी (25) पत्नी चंद्रशेखर नाविक के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंधों को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी लेकिन दोनों सुधरने के लिए तैयार नहीं थे। नंदिनी के मायके वाले भी समझा कर परेशान हो गए थे।

चंदू नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने वाला था। सोमवार को परिवार के लोग दोनों को अपने में सुधार करने व संबंध तोडने के लिए दबाव बनाए। जिसे लेकर दोनों की परिवार के अन्य सदस्यों से काफी कहासुनी हुई थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेटे को भी विषाक्त पदार्थ खिलाने की कोशिश

demo pic
इसके बाद दोनों ने परिवार के लोगों के सामने ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। नंदिनी ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को भी विषाक्त पदार्थ खिलाने की कोशिश की। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल से भी दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए जहां सोमवार की देर रात को चंदू की मौत हो गई जबकि मंगलवार सुबह नंदिनी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए दोनों का गोमती नदी के चंदवक घाट पर दाह संस्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस घाटपर पहुंची लेकिन नंदिनी के मायके वालों ने भी कोई तहरीर देने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस लौट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें