समितियों के प्रभारियों की अस्सी घाट, प्रभु घाट पर प्रकाश और अहिल्याबाई घाट पर गंदा पानी बहने की शिकायत पर डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को समस्या को दुरुस्त करने को कहा।
देव दीपावली पर 11 लाख दीपों से गंगा घाट दमकेंगे। साथ ही प्रमुख चौराहों और पेड़ों को झालरों से सजाया जाएगा। गंगा किनारे के घाटाें और गलियों को 20 सेक्टर में बांट कर सफाई की जाएगी। उक्त निर्णय मंगलवार दोपहर राइफल क्लब में डीएम एस राजलिंगम ने देव दीपावली समितियों की बैठक में लिया। शाम 5.15 बजे से दीप जलाए जाएंगे, इसके लिए आश्रमों और समितियों की ओर से तीन घंटे के लिए स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
समितियों के प्रभारियों की अस्सी घाट, प्रभु घाट पर प्रकाश और अहिल्याबाई घाट पर गंदा पानी बहने की शिकायत पर डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को समस्या को दुरुस्त करने को कहा। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि घाटों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए घाट आवंटित किए गए हैं इसके अलावा नोडल अधिकारी भी तैनात रहेंगे।