बनारस की देव दीपावली इस बार खास होगी। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पेंटिंग बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। तुलसीघाट की देव दीपावली इस बार भारत में मैंडोलीन के जनक और साधक पं. यू श्रीनिवासन की शेष स्मृतियों को समर्पित होगी।
अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास, संकटमोचन मंदिर और संकटमोचन फाउंडेशन ने एक बार फिर गंगा निर्मलीकरण, सांस्कृतिक धरोहरों की संरक्षण को लेकर काम शुरू कर दिया। इसमें काशी की गंगा और उसके धरोहरों, घाटों के साज-सज्जा का केंद्र बिंदु बनाया है।
संकटमोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने बताया कि देव दीपावली के अवसर पर तुलसीघाट पर युवा कलाकारों ने घाटों की इस झांकी में काशी की जीवंतता को उकेरने का प्रयास किया है।