फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली 2023: इस साल भी देवताओं के महापर्व की तिथि पर असमंजस, विद्वानों के साथ मंथन के बाद फैसला जल्द

Sun, 17 Sep 2023 06:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार


कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला देव दीपावली महोत्सव इस बार 26 नवंबर को मनाया जाए या 27 नवम्बर को इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। काशी के विद्वानों से मंथन के बाद इसका निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन
देव दीपावली की भव्यता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव दीपावली यानी 'देवताओं की दिवाली' का पर्व वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा की रात को मनाया जाता है। इस साल भी होली के बाद अब देव दीपावली की तिथि पर उदया तिथि का पेंच फंस गया है। 26 और 27 नवंबर की तिथि पर आयोजक भी पसोपेश में हैं। जल्द ही देव दीपावली की एक तिथि पर काशी के विद्वानों के साथ मंथन के बाद निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय देव दीपावली महासमिति की बैठक में तिथियों पर विचार किया गया। कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला देव दीपावली महोत्सव 26 नवंबर या 27 नवंबर को मनाने के मामले में जल्द ही निर्णय जारी किया जाएगा। देव दीपावली समिति के आयोजन समितियों से जुड़ी संस्थाओं ने काशी के विद्वानों पर इसका फैसला छोड़ दिया है। दो से तीन दिन के अंदर इस मामले में बैठक करके तिथि घोषित की जाएगी।

कार्तिक पूर्णिमा उदया तिथि में

गंगा सेवा निधि के दशाश्वमेध स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस बार देव दीपावली को लेकर अलग-अलग पंचांगों में अलग-अलग दिनों का जिक्र है। कोई 26 तो कोई 27 नवंबर को बता रहा है। इससे भ्रम की स्थिति हो गई है। अध्यक्षता करते हुए गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक पं. किशोरी रमण दुबे ‘बाबूमहाराज’ ने कहा कि 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा उदया तिथि में है इसलिए उसी दिन देव दीपावली मनाना शास्त्र सम्मत होगा। इसके बाद भी विद्वानों से मिलकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पंचांग कारोबारियों की अज्ञानता के कारण यह भ्रम हो रहा है। इसके कारण ही होली और रक्षाबंधन का त्योहार दो-दो दिन मनाया गया। इसकी पुनरावृत्ति देव दीपावली पर नहीं होने देंगे। इस दौरान श्याम लाल सिंह, वागीश दत्त मिश्र, बलराम मिश्र, गुप्ता चौधरी, इंदुशेखर शर्मा, पंकज अग्रवाल, सुरजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें