फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली: दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा पार रेती पर होगी ग्रीन आतिशबाजी, बेहद खास है तैयारी

Tue, 21 Oct 2025 11:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Dev Diwali 2025: देव दीपावली को लेकर काशी में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पांच नवंबर को सभी घाट को मठ-मंदिरों में दीप जलाकर देवताओं का स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन
देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर हुई सजावट। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: काशी की विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली इस बार पांच नवंबर को आयोजित होगी। देव दीपावली पर मुख्य आकर्षण दीपोत्सव के अलावा आतिशबाजी और 3डी लेजर शो होगा। प्रांतीय मेले का दर्जा हासिल कर चुके इस बाद देव दीपावली बेहद खास होने वाली है। इसके आयोजन संबंधी तैयारियां शुरू हो गई है।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू हो गई है। जिले की सभी सार्वजनिक इमारतों को लाइट और झालरों से सजाया जाएगा। देव दीपावली पर काशी के घाटों का वैभव निहारने के लिए देश ही नहीं विदेशों से सैलानी यहां आते हैं। देव दीपावली पर काशी के सभी 84 घाटों के अलावा कुंडों और तालाबों पर दीपोत्सव होगा।

70 प्रतिशत नावों और होटलों की बुकिंग: देव दीपावली के लिए अभी से होटलों और नावों की 70 फीसदी बुकिंग हो गई है। अस्सी घाट के राजकुमार ने बताया कि अभी से पर्यटक नावों की बुकिंग के लिए पूछताछ कर रहे हैं। ज्यादातर लोग गंगा आरती और काशी विश्वनाथ धाम का गंगा तट से दर्शन से संबंधित बुकिंग करा रहे हैं।

देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट के सामने 20 गुणा 30 मीटर लंबे प्लेटफाॅर्म से आतिशबाजी होगी। इस बार शिव स्तुति की ध्वनि पर ग्रीन आतिशबाजी होगी। - दिनेश कुमार, संयुक्त निदेशक पर्यटन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें