फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली: नो व्हीकल जोन रहेगा मैदागिन से चौक, गोदौलिया होते हुए लंका तक का रूट, पढ़ें- पूरा ट्रैफिक प्लान

Thu, 14 Nov 2024 10:24 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Dev Deepawali 2024: वाराणसी में देव दीपावली पर कल काशी में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा और यातायात को लेकर ब्रीफ किया। 
विज्ञापन
Varanasi route diversion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव दीपावली और उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शुक्रवार को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। सड़क से लेकर गंगा में रूट निर्धारित किया गया है। 15 नवंबर को मैदागिन तिराहा से चौक, गोदौलिया, सोनारपुरा से शिवाला होते हुए लंका तिराहा (बैंक ऑफ बड़ौदा) तक का रूट नो व्हीकल जोन रहेगा। वहीं, गाजीपुर, चंदौली और मिर्जापुर से आने वाली नाव आदिकेशव घाट और गढ़वा घाट से आगे नहीं बढ़ने दी जाएगी। उपराष्ट्रपति का 15 अक्तूबर को आगमन होगा।

विज्ञापन


सीपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ
इसको लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बाहर से आए राजपत्रित अधिकारियों को कैंप कार्यालय में बुधवार की देर शाम ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान जनता को कोई दिक्कत न हो और किसी तरह का कोई यातायात बाधित न हो। वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण कर लिया जाए। भीड़ नियंत्रण के लिए मार्ग की गलियों में पुलिसकर्मी रस्से का उपयोग करेंगें। 

सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से होगी निगरानी
वीआईपी कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। चेकिंग के बाद ही वीआईपी कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश दिया जाए। मोबाइल चैटिंग और अन्य गतिविधि बिल्कुल नहीं होगी। संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाए। ब्रीफिंग के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध के. एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त कानून और व्यवस्था एस. चन्नप्पा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना लाइफ जैकेट के नाव पर नहीं होगा कोई सवार, मनचलों पर विशेष नजर

पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि बिना लाइफ जैकेट के कोई भी नाव पर सवार नहीं होगा। पतवार वाली नाव का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। भीड़ प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण ड्यूटी प्वाइंट पर 10-10 पुलिसकर्मियों की टोली रहेगी। रस्सा, ड्रैगन लाइट, फ्लड लाइट, पीए सिस्टम के साथ लैस रहेंगे। घाटों पर ड्रोन और व्यक्तिगत आतिशबाजी प्रतिबंधित रहेगी। घाट या नाव पर शराब या कोई नशे का सेवन करते हुए मिलता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सादे वेश में पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी, जो भीड़ में मौजूद चैन-स्नेचर, जेब कतरों और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर कड़ी नजर रखेंगे।

संबंधित थाना प्रभारी और अधिकारी भी रहेंगे सतर्क
पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय से अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचेंगे। अपने पास ड्यूटी कार्ड और आई कार्ड जरूर रखें। मार्ग व्यवस्था में नियुक्त थाना प्रभारी, अधिकारी अपने-अपने वाहनों में लाउड हेलर, पीए सिस्टम की व्यवस्था रखेंगें। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अच्छे टर्नआउट में सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करें और लोगों के साथ विनम्र व्यवहार रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें