श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रविदास घाट से नमो घाट तक गंगा को आठ सेक्टर में बांटा गया है। गंगा में 11 एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी बाढ़ राहत दल के 460 जवान 80 मोटरबोट के साथ तैनात रहेंगे। 11 एनडीआरएफ की वॉटर एंबुलेंस भी गंगा में चिकित्सकीय सहायता के लिए मौजूद रहेगी। इसके अलावा पुलिस के सहयोग के लिए प्रमुख गंगा घाटों पर स्थानीय गोताखोर भी मौजूद रहेंगे।