फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Deepawali 2022: देव दिवाली पर काशी विश्वनाथ धाम में होगी अद्भुत सजावट, 80 लाख के फूलों से सजेगा परिसर

Fri, 04 Nov 2022 06:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ धाम परिसर में अलौकिक छटा बिखरेगी।  लोकार्पण समारोह की तर्ज पर ही काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को सजाया जाएगा। विशाखापट्टनम के डेकोरेटर बिना शुल्क के बाबा के धाम को सजाएंगे। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ धाम में देव दीपावली महोत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए मंदिर प्रशासन जुटा है। बाबा विश्वनाथ का धाम 80 लाख रुपये के फूलों से सजेगा। विशाखापट्टनम के कारीगर बिना शुल्क के बाबा के धाम को सजाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ धाम की अलौकिक छटा काशी आने वाले पर्यटकों के लिए अविस्मरणीय बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन


धाम परिसर को लोकार्पण की तर्ज पर सजाने-संवारने का निर्देश दिया गया है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार देव दीपावली पर काशी में लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले पर्यटकों को नया अनुभव मिले, इसके लिए धाम परिसर की भव्य सजावट की जाएगी।

धाम के लोकार्पण के बाद पहली देव दीपावली

विशाखापट्टनम के एक नामी डेकोरेटर श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए वॉलेंटियर के तौर पर सजावट का कार्य करने के लिए इच्छा जताई है। उनके द्वारा ही काशी विश्वनाथ धाम परिसर की सजावट फूलों से कराई जाएगी। इसमें 80 लाख रुपए का खर्च आएगा।

आठ नवंबर को चंद्र ग्रहण के कारण इस बार सात नवंबर को ही काशी में देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। मंडलायुक्त ने बताया कि धाम के लोकार्पण के बाद इस साल पहली देव दीपावली है। विश्वनाथ धाम को पहली बार देव दीपावली पर इतने भव्य रूप में सजाया जा रहा है।

हमारा प्रयास है कि इसे एक परंपरा का रूप देते हुए हर साल बाबा के दरबार को अलौकिक रूप से सजाया जाए, जिसमें यहां के दानदाताओं और व्यापारियों का भी सहयोग हो। काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। घाटों को 10 लाख दीयों से रोशन किया जाएगा।  
पढ़ें: लाखों दीपों से सजेंगे काशी के गंगा घाट, भव्य-दिव्य आयोजन के गवाह बनेंगे सीएम योगी

देवताओं के स्वागत में 84 घाटों पर जलेंगे जीप

काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा की रात गंगा तट पर देवों की दीपावली की आभा चंद्रमा को भी चुनौती देगी। अस्सी से राजघाट तक दीपों की श्रृंखला के चंद्रहार की झिलमिलाती रौशनी से घाटों का श्रृंगार होगा। सात नवंबर की शाम देव दीपावली महोत्सव का उल्लास उत्सवधर्मी शहर बनारस के जन-मन पर नजर आएगा।

 
विज्ञापन

गंगा के तट से लेकर गंगा पार रेती तक दीपों की लड़ियां जगमग होंगी। गंगा पार डोमरी में लगातार दूसरे साल भी देव दीपावली का विस्तार नजर आएगा। अलौकिक, अद्भुत और भव्य देव दीपावली के नजारे को आंखों में समा लेने के लिए काशी की जनता उमड़ेगी। 
पढ़ें: काशी के चेत सिंह घाट पर होगा लेजर शो, 3D में दिखाई जाएगी मां गंगा के धरती पर अवतरण की कथा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें