देव दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। सरकारी अस्पतालों में बेड रिजर्व करने के साथ ही यहां चिकित्सकीय टीम भी मुस्तैद रहेगी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर में 50-50 बेड जबकि जिला महिला अस्पताल में 20, प्रत्येक शहरी सीएचसी चौकाघाट, शिवपुर, दुर्गाकुंड में 5-5 बेड एवं एसवीएम चिकित्सालय भेलूपुर में 5 बेड आरक्षित करने को कहा गया है।
सीएमओ ने बताया कि निजी चिकित्सालयों यथा रामकृष्ण मिशन होम ऑफ सर्विस, मारवाड़ी, माता आनंदमयी, आलोक, संवेदना, हिंदू सेवा सदन, पीएमसी, शुभम, लक्ष्मी, मेडविन, बिड़ला और ओरियाना हॉस्पिटल में 10-10 बेड आरक्षित रख आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पढ़ें: देव दीपावली पर दुल्हन की तरह सजेगी काशी:एयरपोर्ट पर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत,रेलवे स्टेशन पर सजेगी रंगोली