फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सारनाथ में लगा जासूसों का जमघट, साइबर क्राइम से बचाव पर हुई चर्चा, तकनीक का सही उपयोग बताया जरूरी

Sat, 21 Sep 2024 05:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

अन्वेषक और जासूस संघ (AID) द्वारा  सारनाथ स्थित होटल में  साइबर क्राइम से बचाव पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में डिजिटल दुनियां और बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर गहन चिंतन किया गया। 
विज्ञापन
साइबर अपराध को लेकर मंथन करते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल दुनियां में बढ़ रहे साइबर अपराध को लेकर वाराणसी के सारनाथ में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया । इस आयोजन में अन्वेषक और जासूसों संघ से जुड़े लोगों ने शिरकत किया इसके साथ  ही इंटरनेट से जुड़े अपराध से बचाव के उपायों पर चर्चा की गयी।

विज्ञापन


सेमिनार में शिरकत करने आए जासूस संघ के सदस्य जग्गा सुरेंद्र ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी। कहा कि आज की डिजिटल दुनिया में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों और व्यवसायों दोनों को खतरा है। कहा हमें सतर्क रहना होगा और आधुनिक तकनीकों का सही उपयोग करना होगा।

सेमिनार में विशेषज्ञों ने साइबर क्राइम से बचाव के लिए आवश्यक कदमों के तहत मजबूत पासवर्ड का उपयोग, फिशिंग ईमेल से बचाव, और नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट करने के महत्व पर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें