फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 15 गोल करने के बाद भी रॉयल क्लब को नहीं जिता सकीं सोनाली, 32-28 से जीत स्टार क्लब फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खिलाड़ी वंशिका प्रजापति और आयुषी पाल के नौ-नौ गोल से स्टार क्लब ने 32-28 से रॉयल क्लब को हराकर सुखनंदन पटेल बालिका आमंत्रण हैंडबॉल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में हुए मैच में सबसे ज्यादा 15 गोल करने के बाद भी रॉयल क्लब की सोनाली पाल अपनी टीम को जिताने में नाकामयाब रहीं।
विज्ञापन

मैच शुरू होते हुए दोनों टीमों ने तेज खेल दिखाया। स्टार क्लब की वंशिका और आयुषी पाल ने आक्रमण शुरु किया। वहीं, रॉयल क्लब की सोनाली पाल और मानसी यादव ने काउंटर अटैक किया। हाफटाइम तक स्टार क्लब 15-14 से केवल एक गोल से आगे रहा। दूसरे हॉफ में रॉयल क्लब की सोनाली ने साथियों में जोश भरते हुए बेहतरीन खेल दिखाया और स्कोर 22-22 हो गया।
इसके बाद स्टार क्लब की वंशिका को शिल्पा गोंड के साथ जुगलबंदी करते हुए शानदार खेल दिखाया। मैच की लंबी सीटी बजने तक स्टार क्लब 32-28 से आगे थी। स्टार क्लब की वंशिका प्रजापति आयुषी पाल ने नौ नौ, शिल्पा गौड़ ने आठ, तनु विश्वकर्मा ने पांच और नैन्सी यादव ने तीन गोल किए। रॉयल क्लब की तरफ से सोनाली पाल ने सबसे ज्यादा 15 गोल किए। मनीषा ने सात, आकृति प्रजापति और आयुषी ने तीन-तीन गोल किए।
विज्ञापन


आज होगा प्रतियोगिता का फाइनल
आयोजन सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल 23 फरवरी को दिन में 12 बजे से होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल स्टार क्लब और यूथ क्लब की टीमों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें