फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : तेज रफ्तार ने ली एक की जान, सेल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर सहित चार घायल

Fri, 15 Feb 2019 10:22 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
जौनपुर में सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक जिंदगी को अपना निवाला बना लिया। बीती रात सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल है। ट्रक और कार के बीच हुई इस जोरदार टक्कर में कार के परचक्के उड़ गए।
विज्ञापन


जिले के सिकरारा बाजार से होते हुए सेल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर ईश्वरचंद शर्मा अपने ही विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर खंड दो विपिन सोनकर, असिस्टेंट कमिश्नर खंड तीन सन्तोष द्विवेदी व असिस्टेंट कमिश्नर गेट दो श्याम सुंदर गुप्ता के साथ कार से स्विफ्ट डिजायर कार से मछलीशहर की तरफ जा रहे थे।

उनकी कार बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव निवासी हरीलाल का पुत्र विजय बहादुर चला रहा था। रात लगभग बारह बजे सिकरारा बाजार के देहजुरी गांव जाने वाले मुख्य द्वार के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक ट्रक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर दाहिने तरफ आते हुए उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक विजय बहादुर यादव (32) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार सेल टैक्स के चारों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे बाजारवासियों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से सभी को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें