अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि बड़ी संख्या में एलटी प्रवक्ता,संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति होने से अब मानदेय शिक्षकों को रखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने महाविद्यालयों में लैपटॉप टेबलेट वितरण के बारे में भी सही पारदर्शिता के साथ उसका वितरण कराने का निर्देश दिया है।
आगामी बोर्ड परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण के बारे में उपमुख्यमंत्री ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को सरकारी और एडेड कॉलेज को प्राथमिकता के आधार पर केंद्र बनाने का निर्देश दिया है। यहां चहारदीवारी, जनरेटर, इनवर्टर, सीसीटीवी आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी से भी शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।