फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सपा-बसपा पर जोरदार कटाक्ष, कहीं ये बातें

Sun, 24 Nov 2019 11:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व सरकारों को अपनी उपलब्धियां बतानी पड़ती थी लेकिन हमारी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा खुद जनता करती है। चाहे उज्ज्वला योजना हो, सौभाग्य हो या प्रधान मंत्री आवास योजना, सभी समाज की अंतिम व्यक्ति से जुड़ी योजनाएं हैं। हमने ढाई सौ तक की आबादी वाले हर गांव को एक्सप्रेस-वे और अन्य मुख्य मार्गों से जोड़ने की पहल की है। बलिया में भी ऐसी 34 सड़कें हैं। हर गांव मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा। ये बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चितबड़ागांव के महरेंव में रविवार को दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी समारोह में कहीं।

विज्ञापन


अयोध्या मुद्दे पर सरकार की तैयारियों की चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम मंदिर मुद्दे पर कोर्ट का फैसला आने के बाद पूरे देश में कहीं से भी कोई आवाज नहीं उठी और पूरे मामले को बेहतरीन तरीके से कवर किया गया।

विरोधी दलों पर हमला करते हुए कहा कि अब चाचा-भतीजा एक हो रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि चाहे बुआ-भतीजा और चाचा सभी मिल जाएं, तो भी 2022 में जनता एक बार फिर उन्हें धूल चटाएगी और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी हर योजना में गरीबों और किसानों का विशेष ख्याल रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौभाग्य योजना से हर घर तक बिजली पहुंचाई। अकेले बलिया के 5147 मजरों में नि:शुल्क बिजली पहुंची है। उज्ज्वला योजना में लाखों परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए। किसानों का कर्ज माफ करने के साथ हर किसान को छह हजार सालाना सम्मान राशि दी जा रही है। जिले के करीब तीन लाख किसान इसका लाभ ले रहे हैं। हर गरीब परिवार को आयुष्मान भारत का लाभ दिया जा रहा है। पक्का घर व शौचालय के सपने को साकार किया। कहा कि जल्द ही बलिया एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएगा। बलिया के विकास के लिए सरकार का खजाना हमेशा खुला रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें