फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: नीतीश कुमार का राज्यसभा में जाना राजनीति में बहुत बड़ा निर्णय, वाराणसी में बोले डिप्टी सीएम

Sat, 07 Mar 2026 12:17 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी दौरे पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नीतीश कुमार का राज्यसभा में जाना राजनीति में बहुत बड़ा निर्णय है। वहीं उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कहा कि गोमाता की यूपी में पहले से ही सुरक्षा हो रही है।  
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फैसला था कि वह राज्यसभा जाएं। उनके ऊपर किसी प्रकार का दबाव नहीं दिया गया। यह राजनीति में निर्णय बहुत ही बड़ा है और जिन्होंने यह निर्णय लिया है वह देश के बड़े नेता हैं। बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम के सवाल पर चुप्पी साध ली। कहा कि कौन होगा मुझे मालूम नहीं। 

विज्ञापन


सर्किट हाउस में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कहा कि गोमाता की यूपी में पहले से ही सुरक्षा हो रही है। उनमें करोड़ों देवी-देवता वास करते हैं। हम उनकी पूजा करते हैं। शंकराचार्य को लखनऊ में परमिशन देने के सवाल पर कहा कि जिन्हें परमिशन लेना है वे जाने और जिन्हें देना है वे जाने। 

अखिलेश यादव हमेशा बड़बोलेपन वाला काम करते हैं। उनको मालूम होना चाहिए कि चीन ने हमारी काफी जमीनों पर कब्जा किया है और हमेशा विश्वास घात करने का कार्य किया है। ऐसे में वह कांग्रेस के साथ मिलकर अपने बड़बोलेपन का प्रदर्शन कर क्या साबित करना चाहते हैं। यह वही जान सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें