फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इंग्लैंड के वेलिंगबोरो के मेयर का काशी के महापौर ने किया स्वागत, विकास पर हुई चर्चा

Fri, 06 Mar 2026 11:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इंग्लैंड के वेलिंगबोरो के मेयर का काशी के महापौर ने स्वागत किया। महापौर ने उन्हें अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ भेंट किया। इंग्लैंड के वेलिंगबोरो के मेयर राज मिश्रा मिर्जापुर जिले मूल निवासी हैं। 
 
विज्ञापन
इंग्लैंड के वेलिंगबोरो के मेयर का काशी के महापौर ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के वेलिंगबोरो के मेयर राज मिश्रा ने शुक्रवार को काशी प्रवास के दौरान महापौर अशोक कुमार तिवारी से नगर निगम में शिष्टाचार भेंट की। महापौर ने उन्हें अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ भेंट किया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित पार्षदगण रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच शहरी विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी विषयों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


राज मिश्रा मूलरूप से मिर्जापुर के निवासी हैं। 13 मई 2025 को वेलिंगबोरो टाउन काउंसिल के पांचवें मेयर के रूप में निर्वाचित हुए। उनका कार्यकाल 13 मई 2025 से 13 मई 2026 तक है। वे यूनाइटेड किंगडम की प्रमुख राजनीतिक पार्टी कंजरवेटिव पार्टी से जुड़े हैं। किसान परिवार में जन्मे राज मिश्रा ने चंडीगढ़ से बीटेक, लंदन से कंप्यूटर साइंस में एमटेक की डिग्री प्राप्त की है। 

उन्होंने मेसाचुसेट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से डेटा साइंस में प्रमाणन भी हासिल किया है। राजनीति में आने से पहले सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 15 वर्षों तक कार्यरत रहे। यूके के रक्षा मंत्रालय और बैंकिंग सेक्टर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 
विज्ञापन


वर्तमान में उन्होंने स्थानीय चैरिटी वेटरंस कम्युनिटी नेटवर्क और लूसिया ग्रेगरी हास्पिक कैंपेन को सहयोग देने का संकल्प लिया है। अक्तूबर 2025 में उन्होंने उत्तर प्रदेश में एआई डेवलपमेंट सॉल्यूशन प्रोजेक्ट के 2500 करोड़ रुपये के संभावित निवेश की घोषणा भी की थी। इस अवसर पर सुरेश कुमार चौरसिया, सिंधु सोनकर, मदन दूबे, प्रवीण राय, सुरेश पटेल, संदीप श्रीवास्तव ने दोनों नगरों के बीच सहयोग और संवाद की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें