फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून के दूसरे सप्ताह तक मिल सकती है आश्रितों को नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की ड्यूटी में जान गंवाने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के आश्रितों को जून के दूसरे सप्ताह तक नौकरी मिल सकती है। वहीं, शिक्षकों, कर्मचारियों के आश्रितों को देयकों का भुगतान नहीं करने की शिकायत शिक्षक संगठनों ने शासन से की थी। जिस पर अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने लंबित देयकों को जल्द भुगतान करने के साथ मृतक आश्रितों को सेवायोजित करने के निर्देश दिए हैं। अब बेसिक शिक्षा विभाग इसे अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से शिक्षकों के आश्रितों की सूची व आवेदन प्रपत्र बीएसए कार्यालय को उपलब्ध करा दिए गए हैं। 24 मई को मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन पर कुछ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी थी, लेकिन बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी की मृतक आश्रितों को तृतीय श्रेणी में नौकरी देने की घोषणा के बाद कार्यक्रम को रद कर दिया गया।
विज्ञापन

समीक्षा के बाद मिलेगा नियुक्ति पत्र
मृतक आश्रितों की नौकरी मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक समयबद्ध रूप से कार्रवाई करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध सूचनाओं को निर्धारित प्रारूप पर शासन को उपलब्ध कराया जा रहा है। शासन स्तर पर आवेदनों की समीक्षा के बाद नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।
बढ़ सकते हैं आवेदन
पंचायत चुनाव में अब तक कुल 25 शिक्षकों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़े बढ़ भी सकते हैं। क्योंकि जिले में अभी भी कई शिक्षक हैं जो चुनाव ड्यूटी के बाद से ही बीमार हैं।
विज्ञापन

कोट-
मृतक आश्रितों के सेवायोजित करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जून के दूसरे हफ्ते तक शिक्षकों के मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जा सकता है।
विज्ञापन

- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें