फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई, प्रोजेक्ट मैनेजर और साइट मैनेजर को विभागीय कार्रवाई का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पिंडरा के बिंदा गांव के बोरवेल में गिरने से हुई अनिकेत यादव की मौत मामले में डीएम की ओर से तीन को नोटिस दिया गया है। इसमें जल निगम की अवर अभियंता प्रियंका यादव, एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर बीपी रघुवंशी, साइट इंजीनियर रवि कुमार हैं। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम की ओर से नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब आने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एलएंडटी और जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता से शुक्रवार तक सभी जल परियोजनाओं के बोरवेल की सुरक्षा देने का प्रमाण पत्र मांगा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा की ओर से बनाई गई जांच कमेटी के अधिकारी एसडीएम पिंडरा राजीव राय ने जांच की। उन्होंने जांच में पाया कि जल निगम एवं एलएंडटी के अधिकारियों की ओर से बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में खेलते समय अनिकेत गिरा। स्थानीय नागरिकों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। जांच अधिकारी एसडीएम पिंडरा ने पाया कि बोरवेल के गड्ढे को ढका नहीं गया था। न ही वहां किसी प्रकार का साइनेज बोर्ड लगाया गया था। इसी आधार पर कार्रवाई की गई। सवाल उठ रहा है कि जेई के अलावा जल निगम के सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता को जांच के दायरे से क्यों बाहर रखा गया। आखिर जेई की रिपोर्ट पर ये लोग मौके पर क्यों नहीं गए। उधर जल निगम के मुख्य अभियंता घनश्याम द्विवेदी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इनमें अधीक्षण अभियंता एसके जैन के अलावा दो अधिशासी अभियंता हैं। इनमें एसके सिंह और जेके गुप्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें