फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया के 441 युवकों ने पार की पहली बाधा

Sun, 14 Feb 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में शनिवार को देवरिया जिले के युवकों ने खूब उत्साह दिखाया। तीन तहसीलों से कुल 5344 युवक सेना भर्ती के लिए शुक्रवार की शाम ही छावनी क्षेत्र में पहुंच गए थे। शनिवार की सुबह से दोपहर तक चली दौड़ में 441 युवकों ने सेना भर्ती की पहली बाधा पार की। रविवार को सेना भर्ती का आखिरी दिन होगा।
विज्ञापन




देवरिया जिले के बरहज, रुद्रपुर और सलेमपुर तहसील के युवकों की भर्ती शनिवार को हुई। भर्ती में शामिल होने के लिए 5344 युवक छावनी पहुंचे थे। शनिवार की सुबह सभी को टोकन बांटे गए। इसमें 177 युवकों को लंबाई कम होने की वजह से पहले ही बाहर कर दिया गया। 5247 युवकों ने दौड़ में भाग लिया।



एक बार में करीब ढाई सौ युवकों को दौड़ाया जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे तक चली दौड़ में 441 युवकों ने पहली बाधा पार की। अब यह अभ्यर्थी अन्य शारीरिक परीक्षाओं में भाग लेंगे। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि शनिवार को भर्ती का आखिरी दिन होगा। भर्ती में देवरिया के भाटपार रानी और देवरिया शहर की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें