फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घरों में मिला डेंगू का लार्वा, दो नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

छह घरों में मिला डेंगू का लार्वा, दो नए मरीज
पांडेयपुर में 11 वर्षीय बच्चे, सीरगोवर्धन में युवक में डेंगू की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़ों के साथ अब बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को छह घरों में डेंगू का लार्वा मिला। दो नए मरीज भी मिले। पांडेयपुर में 11 वर्षीय बच्चे के साथ ही सीरगोवर्धन में 25 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। कुल मरीजों की संख्या 134 हो गई है। डेंगू, वायरल फीवर मिलाकर सरकारी और निजी अस्पताल में 95 मरीजों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय के निर्देशन में गुरु रविदास विद्यालय सीरगोवर्धन और सुसुवाही में कैंप में 100 से अधिक लोगों की जांच कर उनके सैंपल लिए गए। 1628 घरों में सर्वे किया गया। घरों में मिले लार्वा को नष्ट कर लोगों को नोटिस जारी किया गया। अब तक कुल 1475 संदिग्ध रोगी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

केंद्रों पर 9772 को लगे टीके
जिले में शुक्रवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुल 9772 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। 7079 को पहली और 2693 को दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के 9426 और 45 वर्ष से ऊपर के 346 लोगों का टीकाकरण किया गया। महिला स्पेशल एक केंद्र पर 116 और अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र पर चार लोगों ने टीका लगवाया। हर बार की तरह इस शनिवार को भी केंद्रों पर केवल दूसरी डोज लगाई जाएगी। शुक्रवार को आई 5502 सैंपलों की रिपोर्ट में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला। होम आइसोलेशन में एक मरीज को स्वस्थ घोषित किया गया। अब जिले में केवल पांच एक्टिव मरीज रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें