फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में डेंगू के ‘डंक’ का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर जितनी सतर्कता होनी चाहिए, उतनी दिख नहीं रही है। नगर निगम की ओर से नियमित फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंडलीय अस्पताल को छोड़कर अब तक अन्य अस्पतालों में डेंगू वार्ड नहीं बनाया जा सका है। यह स्थिति तब है जब पिछले 15 दिन में करीब डेंगू के 10 मरीज मिल चुके हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी लार्वा अभियान के तहत कचहरी परिसर और पुलिस आफिस में डेंगू का लार्वा मिला। इसके बाद टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही लार्वा को नष्ट किया।
विज्ञापन

बरसात में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। तुरंत जल निकासी का दावा तो किया जाता है, लेकिन आम जगह छोड़िए कई ऐसे सरकारी कार्यालय हैं, जहां पानी लंबे समय से जमा है। ऐसे में मच्छरों के पनपने की आशंका रहती है। यहीं नहीं कार्यालयों में लगे कूलर में भी पानी जमा है। जिसकी वजह से यहां मच्छर दिखने लगे हैं। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रायफल क्लब के सामने ही पानी जमा है। क्लेक्ट्रेट में एसीएम कार्यालय में लगे कूलर में भी जिस तरह से पानी जमा है, उसे देखकर लगता है कि लंबे समय से इसकी सफाई नहीं की गई है। यही हाल सीएमओ कार्यालय का भी है। यहां तो मलेरिया विभाग के पास ही पानी जमा है। इसी तरह का दृश्य अन्य कार्यालयों में भी देखने को मिला।
एंटी लार्वा का छिड़काव करने पहुंची टीम
वहीं, अमर उजाला टीम के मौके पर पहुंचने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही फॉगिंग कराई गई। लोगों को मच्छरों से जुड़ी बीमारी से बचने की सलाह दी गई। टीम ने परिसर के साथ ही अन्य जगहों पर दवाओं का छिड़काव किया। साथ ही लोगों से समय-समय पर पानी बदलते रहने, साफ-सफाई पर ध्यान देने की सलाह दी।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में आठ मरीजों का इलाज
कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में इस समय आठ मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रोटोकॉल के अनुसार, हर बेड पर मच्छरदानी के साथ नियमित सफाई भी कराई जा रही है। अस्पताल के एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार ने बताया कि मच्छर जनित बीमारियों से ग्रसित मरीजों का हर संभव बेहतर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें