फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोपः कैवल्य धाम कालोनी में दो बच्चियों समेत चार नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 106

Fri, 17 Sep 2021 09:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 5021 सैंपल की रिपोर्ट में कोई कोरोना का नया मरीज नहीं मिला। इस दौरान अस्पताल सहित अन्य जगहों पर 4403 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कैवल्य धाम कालोनी फुलवरिया में दो बच्चियों समेत चार नए मरीज मिले हैं। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 124 पहुंच गई है। स्वास्थ विभाग की ओर से चलाए गए सर्च अभियान में एक घर में डेंगू का लार्वा भी मिला है जिसके बाद स्वास्थ्य टीम ने लोगों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह भी दी है।

विज्ञापन


जिस तरह से डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है उसको लेकर सेहत को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। मंडलीय अस्पताल में  9 बेड वाला डेंगू वार्ड मरीजों से भरा हुआ है। दूसरे वार्ड में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिला मलेरिया मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को कैवल्यधाम कॉलोनी में 11 साल की बच्ची, फुलवरिया में 16 साल की बच्ची के साथ ही पिंडरा में 18 साल के युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन

इसके अलावा पहड़िया में भी 30 साल के युवक की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि अब कुल डेंगू मरीजों की संख्या 106 हो गई है। जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल 137 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें सबसे ज्यादा बीएचयू में 23, मंडलीय अस्पताल में नौ, शास्त्री अस्पताल में 4 मरीज भर्ती हैं जबकि दीनदयाल अस्पताल में भी 2 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी  100 मरीज भर्ती हैं। इस दौरान शुक्रवार को 187 घरों में सर्वे अभियान भी चलाया गया।

5021 सैंपल की रिपोर्ट में नहीं मिला कोरोना मरीज
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 5021 सैंपल की रिपोर्ट में कोई कोरोना का नया मरीज नहीं मिला। इस दौरान अस्पताल सहित अन्य जगहों पर 4403 सैंपल लिए गए। अभी भी जिले में 2493 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब कुल 82394 मरीजो में 81615 डिस्चार्ज,773 की मौत के बाद 6 एक्टिव मरीज रह गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें