फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue In Varanasi: वाराणसी में डेंगू के मामले बढ़े, चार नए मरीजों की पुष्टि, जिले में अभी तक 16 केस

Sat, 10 Sep 2022 11:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में डेंगू के मामले लगातर बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से कुल चार नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अब इस साल जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 16 हो गई है। 
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से कुल चार नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अब इस साल जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 16 हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडे ने बताया कि शुक्रवार को टकटकपुर में दो और शिवपुर, चितईपुर में एक-एक डेंगू के मरीज मिले। चारों मरीजों के घर नगर निगम की मदद से फॉगिंग कराई जा रही है। 

विज्ञापन

जिस तरह से डेंगू के मरीज मिलते जा रहे हैं, उसको देखते हुए अस्पतालों में अलग डेंगू वार्ड भी बनाया गया है। इस बीच अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही कमजोरी, जोड़ों में दर्द, तेज बुखार वाले मरीज भी अधिक पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की ओर से लोगों को तीन दिन से अधिक समय तक बुखार रहने पर जांच कराने की सलाह दी जा रही है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए  एंटी लार्वा  का छिड़काव कराने के साथ ही फॉगिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिससे कि लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचाया जा सके। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि गंगा में आई बाढ़ की वजह से भी पानी जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें