फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दालमंडी में तीसरे दिन भी जारी रहा ध्वस्तीकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। बुलडोजर के साथ ही छेनी और हथौड़े से 30 भवनों को तोड़ने की कार्रवाई जारी रही। जिनकी रजिस्ट्री हो गई उनके हिस्सेदारों के खातों में मुआवजे की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। दालमंडी परियोजना के तहत अब तक 46 मकानों की रजिस्ट्री करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निगम की ओर से 22 जर्जर मकानों को पहले ही ध्वस्त किया जा चुका है। इस परियोजना के तहत कुल 181 मकानों को चिह्नित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से 46 मकानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। खास बात यह है कि इस चौड़ीकरण की जद में 6 मस्जिदें भी आ रही हैं। दुकानदारों की दुकानदारी प्रभावित हो रही है। पीडब्ल्यूडी के अभियंता केके सिंह के अनुसार एक सप्ताह तक 30 भवनों के निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इन सभी संपत्तियों की रजिस्ट्री पूरी कर ली गई है, जिससे प्रशासन को कार्रवाई में कोई कानूनी अड़चन न आने पाए। मलबा भी हटवाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें