फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: डॉक्टर से मांगी तीन लाख रुपये की रंगदारी, रकम न मिलने पर गोलियों से भून डालने की धमकी 

Wed, 23 Jun 2021 12:49 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

बदमाश का फोन आने के बाद से डॉक्टर का पूरा परिवार सहम गया है। डॉक्टर की तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मोबाइल नंबर के आधार पर बदमाश की खोजबीन में जुट गए।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के बदलापुर कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से फोन करके तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही रकम न मिलने पर गोलियों से भून डालने की धमकी दी गई है। बदमाश का फोन आने के बाद से डॉक्टर का पूरा परिवार सहम गया है। डॉक्टर ने पुलिस से इसकी शिकायत मंगलवार को की है। डॉक्टर की तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मोबाइल नंबर के आधार पर बदमाश की खोजबीन में जुट गए।

विज्ञापन


बदलापुर क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव निवासी सचिन कुमार मित्रा का नर्सिंग होम घनश्यामपुर रोड पर स्थित है। 20 जून की शाम किसी ने फोन कर कहा कि तीन लाख रुपये की तत्काल व्यवस्था करके दे दो अन्यथा की स्थिति में फत्तूपुर निवासी चिकित्सक फौजदार प्रजापति की तरह भून दिए जाओगे।

अगले दिन पुन: रंगदारी मांगी तो भयभीत होकर डॉक्टर सचिन कुमार मित्रा ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाश की खोजबीन में जुट गए हैं। चिकित्सक की सुरक्षा में सशस्त्र पुलिस के जवान को लगा दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें