मांग पत्र को एमएस की गाड़ी पर चस्पा किया
- फोटो : अमर उजाला
धरने पर बैठे बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मरीजों की समस्याओं के लिए कई बार मांग करने के बावजूद चिकित्सा अधीक्षक की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है।
आरोप लगाया कि अस्पताल को एम्स के तर्ज पर विकसित करने के लिए मिले फंड का दुरुपयोग हो रहा है। इसी वजह से अस्पताल में सुविधाओं की कमी है और भ्रष्टाचार भी बढ़ रहा है।