फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का कर्मचारी बोल रहा हूं... 'गणित में पांच नंबर से फेल हो रहे हो, साढ़े तीन हजार भेज दो मै कंप्यूटर पर नंबर बढ़ा दूंगा'

Mon, 22 Jun 2020 09:40 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 27 जून को आ रहा है। इसके पहले छात्रों के पास फोन कॉल आने शुरू हो गए है और फोन करने वाले खुद को बोर्ड का कर्मचारी बताते हुए पास कराने के नाम पर पैसे की डिमांड कर रहे है। पहला मामला आजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र में प्रकाश में आया था वहीं अब शहर कोतवाली व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दो छात्रों के पास भी पास कराने के लिए पैसे की डिमांड फोन के माध्यम से की गई है।
विज्ञापन


आजमगढ़ के मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी व 12वीं के छात्र करूणेश सिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बोर्ड के कर्मचारी के नाप पर उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि तुम गणित विषय में पांच नंबर से फेल हो रहे हो। पास होना चाहते हो तो साढ़े तीन हजार रुपये मेरे खाते में भेज दो मै कंप्यूटर पर नंबर बढ़ा दूंगा। पैसा का भेजा जाए पूछने पर उसने संदीप कुमार नाम से एसबीआई का एकाउंट नंबर दिया।

करूणेश ने इस बाबत शहर कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं अंबारी संवाददाता के अनुसार फूलपुर के बहाउद्दीनपुर निवासी शिव प्रजापति पुत्र रामचंद्र ने भी फूलपुर कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में उसने बताया कि बोर्ड कर्मचारी के नाम से उसके पास फोन आया है, जिसमें  फोन करने वाले ने कहा कि तुम भौतिक व रसायन विज्ञान में कम नंबर पाए हो। चार हजार रुपये भेज दो तो नंबर बढ़ा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

demo pic
वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के वारी गांव निवासी सतेंद्र पुत्र महेंद्र  के मोबाइल पर फोन आया कि तुम्हारा टोटल नंबर काफी कम है। चार हजार भेज दो तो 80 प्रतिशत नंबर कर दूंगा। साढ़े चार हजार भेजोगे तो 82 प्रतिशत कर दूंगा। ये दोनों छात्र जनता इंटर कालेज अंबारी के इंटरमीडिएट के छात्र है। दोनों ने अपने-अपने थानों पर तहरीर दे दिया है। 
  

बोर्ड से फोन कर पैसा मांगे जाने की जानकारी मुझे नहीं है। फिर भी यदि ऐसा है तो इसकी शिकायत बोर्ड से मैं अपने स्तर से करूंगा। वहीं सच्चाई का पता लगाना पुलिस का काम है। जिन नंबरों से फोन आ रहा है, उन नंबरों की जांच कराई जानी चाहिए। 
डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस, आजमगढ़।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें