फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वन एवं पर्यावरण मंत्री से रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में वृहद पौधरोपण कराने की मांग

Thu, 28 Jul 2022 03:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना से रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में वृहद पौधरोपण कराने की मांग की।
विज्ञापन
वाराणसी के सर्किट हाउस में डॉ. अरुण कुमार सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना से रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य के नेतृत्व में उधमियों का प्रतिनिधिमंडल मिला। सर्किट हाउस में मंत्री से मुलाकात के दौरान देव भट्टाचार्य ने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों के किनारे ट्री-गॉर्ड लगाकर वृहद पौधरोपण करवाने और औद्योगिक क्षेत्र के सभी पार्कों में मिट्टी भरवाने की की मांग की। बताया कि इससे रामनगर औद्योगिक क्षेत्र का तापमान कम से कम तीन डिग्री कम रहेगा। ।

विज्ञापन


सचिव सतीश गुप्ता ने कहा की रामनगर औद्योगिक क्षेत्र तीन तरफ नहर से घिरा है। इस कारण यहां की जमीन हमेशा दलदली रहती है और इसलिए पेड़ लगवाना उचित होगा। एग्रो पार्क के अध्यक्ष मनोज मधोषिया ने एग्रो पार्क में भी वृक्षारोपण करवाने का अनुरोध किया। 

 मंत्री ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द रामनगर औद्योगिक क्षेत्र और एग्रो पार्क में ट्री-गार्ड लगवाकर वृहद वृक्षारोपण कराया जाएगा। उन्होंने इसके लिए संबंधित अधिकारी को भी तत्काल निर्देशित भी किया।  प्रतिनिधि मंडल में अंजनी अग्रवाल,रजनीश दीक्षित, मनोज तिवारी, परेश सिंह, अजय राय, पंकज बिजलानी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें