फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav News: वाराणसी एयरपोर्ट से जौनपुर पहुंचे सपा प्रमुख, स्व. हंसराज की पुण्यतिथि में होंगे शामिल

Thu, 28 Jul 2022 01:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्राइवेट विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरे। सपा के स्थानीय नेताओं से  मुलाकात कर सड़क मार्ग से जौनपुर के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज जौनपुर जाने के क्रम में वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरे। सपा के स्थानीय नेताओं से थोड़ी देर मुलाकात कर सड़क मार्ग से जौनपुर के लिए रवाना हो गए। वह स्व. हंसराज जगनंदन यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए खुआवां गांव मड़ियाहू पहुंचे हैं। सपा प्रमुख तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।  कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
अखिलेश यादव लखनऊ से चार्टर्ड विमान से दोपहर 12:15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। नेताओं- कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर उनका जोरदार स्वागत किया। टर्मिनल भवन स्थित वीवीआईपी लाउंज में पार्टी के पदाधिकारीयों से मुलाकात की। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाए। करीब 15 मिनट बाद सपा प्रमुख सड़क मार्ग से जौनपुर के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, मनोज राय धूपचंडी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर, किशन दीक्षित, केराकत विधायक तूफानी सरोज, मल्हनी विधायक लकी यादव, पूर्व प्रत्याशी कैंट पूजा यादव,आशुतोष सिन्हा सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें