फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के वार्ड संख्या 21 सदर मोहाल के पीछे गली में गंदगी फैली हुई है। शनिवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की मांग की। बताया कि जीटी रोड, सदर मोहाल, चुड़िहारी मोहाल से होते हुए खड़हट्टी की ओर जाने वाली व्यस्त गली में पालिका की सफाई के बाद भी कुछ लोग कूड़ा फेंक देते हैं।
विज्ञापन

जेश गुप्ता, अंकित सेठ, जुनैद, सोनी गुप्ता, मुन्नू ने बताया कि यह मार्ग प्रतिदिन सैकड़ों लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। गली के दोनों ओर दुकानें और घनी आबादी होने के बावजूद नियमित सफाई व्यवस्था नहीं होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा कूड़ा उठाने के बाद भी कुछ लोग दोबारा वहीं कूड़ा फेंक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें