फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों से रंगदारी मांगी-

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़ (चंदौली)। नक्सल प्रभावित क्षेत्र नौगढ़ तहसील के नरकटी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के तीन अध्यापकों से 30 जनवरी को पत्र भेज कर छह लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पत्र पहुंचाने वाले गांव के युवक को मंगलवार को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। युवक के मुताबिक मुंह पर गमछा लपेट कर बाइक से आए दो लोगों ने उसे जरूरी पत्र बताकर स्कूल में देने के लिए कहा था।
विज्ञापन

30 जनवरी को दो लोगों ने एक युवक के हाथों नरकटी पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर एक पत्र भेजवाया था। शिक्षक राजकुमार भारती पत्र लेकर घर चले गए और रात में पत्र पढ़ने के बाद दो सहयोगी शिक्षकों नरेश कुमार, अनुराग सिंह को जानकारी दी। पत्र में तीनों अध्यापकों से छह लाख रुपये देने को कहा गया है। चार फरवरी तक रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पत्र में लिखा है कि क्षेत्र के सभी शिक्षकों ने भुगतान कर दिया है। आप तीन लोग ही बचे हैं। इसमें सांसदों और विधायकों को भी पैसा देना पड़ता है। राजकुमार भारती ने इसकी सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को देने के साथ ही नौगढ़ थाने पर 31 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने पत्र की प्रति डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमंत कुटियाल को भी दी। मंगलवार को नौगढ़ में संपूर्ण समाधान दिवस में अध्यापक शिकायत करने पहुंचे तो इसकी जानकारी लोगों को हुई। नौगढ़ पुलिस पत्र पहुंचाने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि वह मजदूरी करता है। 30 जनवरी की सुबह गमछे से मुंह बांधे दो लोग बाइक से आए और उसे जरूरी पत्र बताकर स्कूल में देने के लिए कहा था। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले से डीएम और एसपी को अवगत करा दिया गया है। जांच की जा रही है।
धमकी भरा पत्र भेजकर रुपये मांगने के मामले की जांच की जा रही है। पत्र पहुंचाने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा। संदिग्धों की तलाश में जंगलों में कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगतराम कनौजिया, सीओ नक्सल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें