फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: बाबा विश्वनाथ ने बचा लिया... दो घंटे पहले लाल किले से निकली थीं काशी की दो बहनें

Tue, 11 Nov 2025 12:05 PM IST
प्रगति चंद ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

Delhi Blast News: दिल्ली में बम ब्लास्ट की घटना की चर्चा पूरे देश में हो रही है। वहीं हादसे से सहमी काशी की दो बेटियों ने अपने पिता के पास फोन कर घटना की जानकारी दी।   
विज्ञापन
काशी की नंदिनी और शिवानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम ब्लास्ट से दो घंटे पहले दरियागंज में थी। खरीदारी के लिए चांदनी चौक पहुंची। चांदनी चौक पहुंचते ही मालूम चला कि लाल किले के पास विस्फोट हो गया है। तब तक चांदनी चौक को भी खाली कराने लगे। किसी तरह डेढ़ घंटे में वहां से मेट्रो फिर अपने होटल पहुंची। यह बातें पांडेयपुर के हुकुलगंज निवासी दो बहनें नंदिनी गुप्ता और शिवानी ने मोबाइल पर अमर उजाला को बताई। 

विज्ञापन


खरीदारी के लिए दिल्ली गई हैं दोनों बहनें
वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरी की दोनों बेटियां खरीदारी के उद्देश्य से दिल्ली में हैं। घटना के तुरंत बाद ही बेटियों ने पिता को फोन कर जानकारी दी। दूसरे दिन शिवगंगा से आने के बजाय बेटियों ने मंगलवार सुबह वंदे भारत से आने की बात कही है। 

इसे भी पढ़ें; Chandauli News: कांग्रेस शहर अध्यक्ष की बेटी की शादी में शगुन से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल किला घूमने की इच्छा थी, लेकिन खरीदारी के लिए चांदनी चौक चली गई
नंदिनी और शिवानी ने बताया कि घटना से सनसनी है। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें, कनॉट प्लेस जैसे स्थान रात 8 बजे तक खाली करा दिए गए। हर पिकेट और चौराहों पर तगड़ी चेकिंग हो रही है। होटलों में भी पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। दोनों को बाबा श्री काशी विश्वनाथ ने बचा लिया। लाल किला घूमने की इच्छा थी, लेकिन खरीदारी करनी थी। इसलिए वहां से चांदनी चौक पहुंची और दो घंटे बाद हादसे की सूचना मिली। व्यापारी नेता प्रमोद अग्रहरी ने बताया कि मन एकदम घबरा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें