Chandauli News: चंदौली जिले में शादी के जश्न के बीच चोर ने शगुन के बैग पर हाथ साफ कर दिया। कांग्रेस महिला शहर अध्यक्ष की बेटी की शादी में चोरी की घटना से अफरातफरी मच गई।
चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के नई बस्ती स्थित एक लॉन में कांग्रेस महिला शहर अध्यक्ष ट्रीजा एलियट की पुत्री की शादी में शगुन से भरा बैग चोरी हो गया। यह घटना उस समय हुई जब ट्रीजा एलियट वर-वधू को आशीर्वाद देने गई थीं।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए चोरी की शिनाख्त करने के लिए छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक युवक स्टेज पर लोगों के बीच में जाते हुए दिख रहा है, वहां से शगुन से भरा बैग लेकर जैकेट के अंदर छिपाकर निकलता दिखा। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
ट्रीजा एलियट की पुत्री की शादी में शहर के कई बड़े नेता और मेहमान शामिल हुए थे। इस दौरान चोरी की घटना के बाद शादी में आए मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई। उधर, घटना के संबंध में थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा होगा।