नवरात्र महोत्सव की छठी संध्या में मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा के मसले पर बात करते हुए मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया। कहा कि दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर रोक लगाई गई है। उन्होंने केजरीवाल को संस्कृति और छठ विरोधी बताया।
मनोज तिवारी ने कहा सीएम अरविंद केजरीवाल हमारे हिंदू धर्म के पर्व पर रोक लगा रहे हैं। उन्हें हिंदू धर्म के पर्वों से चिढ़ है। उनका विरोध मैं बनारस से दिल्ली लौटने के बाद भी करूंगा। कहा कि मैं अपने कमिटमेंट का पक्का हूं। जिस कारण चोट लगने के बाद भी वाराणसी में आप सबके सामने उपस्थित हूं।