फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INS Vikrant: वाराणसी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- आईएनएस विक्रांत आत्मनिर्भर और न्यू इंडिया का प्रतीक

Fri, 02 Sep 2022 10:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। प्रख्यात लेखक हेमंत शर्मा की पुस्तक देखो हमरी काशी के लोकार्पण समारोह में शामिल होने से पहले सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। 
विज्ञापन
'देखो हमरी काशी' के विमोचन समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में कहा कि आईएनएस विक्रांत आत्मनिर्भर और न्यू इंडिया का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत की लांचिंग की है। इससे बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि और कुछ नहीं हो सकता है।

विज्ञापन


प्रख्यात लेखक हेमंत शर्मा की पुस्तक देखो हमरी काशी पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल होने से पहले सर्किट हाउस में रक्षामंत्री ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में लगातार जिस तरह की प्रगति हो रही है, उससे यह कहा जा सकता है कि भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। केवल रक्षा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री का संकल्प है, सभी क्षेत्रों में भारत को आत्मनिर्भरता प्राप्त करनी चाहिए। उस दृष्टि से भारत में तेजी से काम हो रहे हैं।

दुनिया के ऐसे छह देश हैं, जो कैरियर एयरक्राफ्ट बनाने का काम करते हैं, जिस पर फाइटर प्लेन, हेलीकाप्टर आदि लैंड कर सकते हैं। पहली बार भारत सातवां देश बना है, जो कि इस प्रकार का कैरियर एयरक्राफ्ट बनाने में कामयाबी हासिल की है। मुझे लगता है कि भारत के लिए यह ऐतिहासिक है। दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे रक्षामंत्री का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वागत किया।
विज्ञापन

पढ़ेंः डिप्टी सीएम के जाते ही भिड़ गए कार्यकर्ता, पुलिस के सामने जमकर मारपीट

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार को सुबह नौ बजे दिल्ली रवाना होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी कर सकते हैं। ऐसे में मंदिर में भी पुख्ता तैयारी कराई जा रही है।  
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की रक्षामंत्री की अगवानी

वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शुक्रवार दोपहर वायु सेना के विमान से दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री का भव्य स्वागत किया। 

रक्षामंत्री के आगमन से पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उनकी अगवानी को एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद दोपहर बाद 4.24 बजे वाराणसी पहुंचे। इस दौरान एप्रन पर उनकी अगवानी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की। इसके बाद रक्षामंत्री सड़क मार्ग से 4.35 पर शहर के लिए प्रस्थान किए। एयरपोर्ट पर मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, हेमंत शर्मा, महेश शर्मा, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक त्रिभुवन राम, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, डीएम कौशल राज शर्मा, एसडीएम पिंडरा पुष्पेंद्र पटेल सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें