फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू हॉस्पिटल : रेजिडेंट्स की हड़ताल का तीसरा दिन, कम हुई मरीजों की संख्या

Wed, 24 Jul 2019 07:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में मरीज के लेकर आते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर में रेजिडेंटों की हड़ताल तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आज मरीजों की संख्या में भी काफी कमी दिखाई दी। तो कई ओपीडी में मरीजों का पंजीकरण होना बंद हो गया है। हालांकि तीसरे दिन भी अधिकारियों से हुई वार्ता बेनतीजा रही और हड़ताल गुरुवार को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के रेजिडेंट सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कराने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक हड़ताल पर हैं। इसका असर यह है कि ओपीडी में पर्चा जमा करने के बाद मरीजों और तीमारदारों को डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसमें सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को हो रही है जो बिहार, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, मऊ आदि दूर दराज इलाकों से यहां बेहतर उपचार की उम्मीद लिए आते हैं।

अक्सर ओपीडी में रेजिडेंटों के रहने से जहां 200 से 300 मरीज देखे जाते थे, वहीं कई विभागों की ओपीडी हड़ताल की वजह से 150 से 200 तक ही रह जा रही है। इसके अलावा जांच और ऑपरेशन का ग्राफ पिछले तीन दिन में तेजी से गिरा है। सोमवार को जहां 83 और मंगलवार को 40 ऑपरेशन हुए, वहीं मंगलवार को 33 ही हो सके।
विज्ञापन


इसके अलावा सोमवार-मंगलवार को 3022-2622 लोगों की जांच के सापेक्ष बुधवार को केवल 2122 लोगों की जांच हुई। इसके अलावा वार्डों में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

मनाने में लगे अधिकारी, रेजिडेंट कार्रवाई पर अड़े :
तीन दिन से जारी हड़ताल को खत्म कराने के उद्देश्य से आईएमएस के अधिकारी बुधवार को भी मनाने में लगे रहे लेकिन रेजिडेंट लिखित कार्रवाई पर अड़े रहे। सुबह आईएमएस में हुई बैठक में इस मामले में एमएचआरडी में कार्रवाई होने की जानकारी भी अधिकारियों ने दी लेकिन रेजिडेंट इसको मानने को तैयार नहीं हुए। चेतावनी दी कि शुक्रवार तक मांगें न माने पर शनिवार से इमरजेंसी, आईसीयू, लेबर रूम में भी काम नहीं करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें