तभी से इसका संचालन भी हो रहा है। अब छात्र विश्वविद्यालय में सभी कक्षाओं को चलाने की मांग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसको देखते हुए ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को बैठक की। बैठक में दस दिन बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद ही फैसला लिया जाएगा। बैठक में रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला, कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी, विभिन्न संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, छात्रावास प्रशासक एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।