फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ कॉरिडोरः भवन तोड़ते समय मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचा मासूम

Tue, 03 Apr 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गिरा हुआ मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए मंदिर परिक्षेत्र के येलो जोन में ढहाए जा रहा प्रमोद विनायक भवन का मलबा सोमवार को पड़ोस के अनिल शर्मा के मकान पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


मलबा गिरने अनिल के मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वहीं सीढ़ियों पर खेल रहा उनका इकलौता पुत्र मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।

नीलकंठ गेट नंबर तीन के बगल में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान हादसे की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। धरोहर बचाओ समिति के लोग मौके पर पहुंच गए। जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार के कर्मचारी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


धरोहर समिति और अनिल का आरोप है कि मलब जान-बूझकर उनके मकान पर गिराया गया। येलो जोन के प्रमोद विनायक भवन का ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है।

पड़ोस के अनिल शर्मा के मकान पर मलबा गिरने के बाद मौके पर पहुंचे धरोहर बचाओ समिति ने इसे मंदिर प्रशासन और ठेकेदार की मनमानी बताते हुए हंगामा किया। मंदिर के सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी सूचना चौक थाने को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ठेकेदार के कर्मचारी सुभाष यादव को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। थाने पर समिति के लोगों के साथ पहुंचे अनिल शर्मा ने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन

लापरवाही अक्षम्य

मकान गिरने के बाद पड़ी ईंटे - फोटो : अमर उजाला
अनिल शर्मा के मुताबिक शनिवार को भी भवन गिराते समय मलबा गली में ही गिराया जा रहा था। इससे सामने के रतन मेहरोत्रा के घर से निकलने का रास्ता ही बंद हो गया। वहीं एक दुकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

मलबा गिरने से बिजली का केबल टूटने से आसपास के कई मकानों में लोग चार दिनों से बिना बिजली के रह रहे हैं। उधर, चौक इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

काशी विश्वनाथ न्यास परिषद के अध्यक्ष अशोक द्विवेदी का कहना है कि इस तरह की लापरवाही अक्षम्य है और इस घटना से मैं बेहद क्षुब्ध हूं। लापरवाही करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह के अनुसार मलबा गिराने के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है। इसे लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है।

अगल-बगल के भवनों को खाली करने की सूचना पूर्व में ही दी जा चुकी थी। सभी अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद थे। ध्वस्तीकरण से अगर किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचेगा तो उसकी मरम्मत कराने की जिम्मेदारी विभाग लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें