फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में भरभराकर गिरी कोर्ट परिसर की बाउंड्री, कई मजदूर चुटहिल

Mon, 02 Apr 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
कोर्ट परिसर की गिरी बाउंड्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बलिया में सिविल कोर्ट परिसर के परिवार न्यायालय के नवीन भवन के पास अभी हाल में ही बनाई गई बाउंड्रीवाल सोमवार को अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में कुछ मजदूर चुटहिल हो गए। वहीं मलबे में करीब दर्जन भर बाइकें दब गई।
विज्ञापन


घटना के बाद कचहरी परिसर तथा लोक निर्माण विभाग कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत तथा जिला जज सुदीप बनर्जी पहुंच गए। हालांकि सिविल कोर्ट की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

बताया जाता है कि सिविल कोर्ट के परिसर मेंद लोक निर्माण विभाग के कार्यालय की ओर करीब 70 फीट दीवार बीते चार-पांच माह पहले बनाई गई थी। जिसे लोक निर्माण विभाग ने बनाने का ठेका हुसेन कंसट्रक्शन कंपनी को दे दिया था।
विज्ञापन


जब दीवार बनाई जा रही थी उसी दौरान कुछ वकीलों ने मेटेरियल में गड़बड़ी और मानकों के विपरीत निर्माण की शिकायत तत्कालीन जिला जज से की थी। लेकिन उस समय उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन

वकीलों ने ठेकेदारों के निर्माण पर उठाई अंगुली

मलबे में दबी बाइकें - फोटो : अमर उजाला
सिविल कोर्ट के बाउंड्रीवाल के बगल से ही नगर पालिका की ओर बड़ा नाला निकाला गया था। जिसे सीमेंटेड नाले के रुप में निर्माण कराने के लिए भी लोक निर्माण विभाग ने छात्रशक्ति कंसट्रक्सन को ठेका दे दिया था।

सड़क के साथ ही नाले का निर्माण शुरु कराया गया था। नाले का निर्माण दूर संचार विभाग के कार्यालय तक होने के बाद सिविल कोर्ट के बगल से होकर गुजर रहे नाले के ईंट को उखाड़ दिया गया।

इससे दीवार की नींव कमजोर पड़ गई और सोमवार को अचानक दीवार भरभराकर नाले में जा गिरा। जबकि नाले के बाद कुछ मजूदर काम कर रहे थे। उन्हें भी हल्की चोटें आई। वहीं करीब दर्जन भर बाइकें मलवे में दब गई।

मौके पर भगदड़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जबकि सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत और जिला जज सुदीप बनर्जी मौके पर पहुंच गए। वकीलों ने ठेकेदारों के निर्माण पर अंगुली उठाई। बाउंड्री निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है।

इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। महकमे के अफसर जांच की रुपरेखा तैयार करने में लगे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें