उन्होंने कहा कि मोहल्ला सहादत पुरा में बुनाई विद्यालय के पास एक बड़े भूखंड पर आरबीओ एक्ट के खिलाफ आवासीय नक्शा स्वीकृत कराकर अवैध रूप से एक बड़े व्यावसायिक परिसर का निर्माण कराया जा रहा है।
इस संदर्भ में इसके पूर्व जिला के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपने के दौरान दिवाकर दुबे, योगेंद्र प्रजापति, रवि सैनी, ओम सिंह, कृष्णा सिंह, आकाश ठाकुर, आदित्य रंजन सिंह, राज श्रीवास्तव, विजय रंजन सिंह, कमलेश सिंह मौजूद रहे।