फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की माैत का मामला : पिता ने बेटे की हत्या की जताई आशंका, थाने में दी नामजद तहरीर; जांच की मांग

Mon, 02 Dec 2024 04:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह की माैत के बाद उनके पिता ने हत्या की आशंका जताई है। इसके साथ ही चाैबेपुर थाने में नामजद तहरीर भी दी है। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
मृत अधिवक्ता की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह (34) की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में उनके पिता उमेश सिंह ने चौबेपुर थाने में रविवार को तहरीर दी। उमेश सिंह के अनुसार जौनपुर निवासी एक बाहुबली का एक करीबी वरुणा पार क्षेत्र में रहता है। 

विज्ञापन


आशंका है कि पुरानी रंजिश में उसने खाने में जहर मिलवा कर उनके बेटे की हत्या की साजिश रची है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा कलां गांव निवासी अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह शुक्रवार की शाम अपने घर से कार से वाराणसी आए थे। कचहरी और भेलूपुर क्षेत्र स्थित दो रेस्टोरेंट में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ बिरयानी और मोमो वगैरह खाने के बाद कॉफी पी थी। इसके बाद वह भक्ति नगर में अपनी रिश्तेदारी में रिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में गए थे। देर रात वह घर पहुंचे तो उन्हें उल्टी-दस्त शुरू हो गया और हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


परिजन चौबेपुर, भोजूबीर और फिर खजुरी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। शनिवार की सुबह डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता के नाखून और शरीर नीला पड़ गया था। इसे लेकर आशंका जताई गई कि उनके खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया गया होगा। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

उधर, इस संबंध में एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। एक टीम अधिवक्ता के मोबाइल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगाल रही है। एक टीम को दोनों रेस्टोरेंट की सीसी फुटेज खंगालने के साथ ही अधिवक्ता के साथ मौजूद रहे उनके दोस्तों से पूछताछ के लिए लगाया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें