फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की बच्ची की मौत: पिता ने अपने भाई पर लगाया बेटी को मारने का आरोप, कहा- आठ महीने पहले..

Wed, 11 Jan 2023 11:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लोहता में नई बस्ती में मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालात में दो साल की बच्ची की मौत से हड़कंप मच गया। बच्ची के पिता ने अपने एक भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मासूम बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
बच्ची की मौत - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रहीमपुर नई बस्ती में मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालात में दो साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के पिता ने अपने एक भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मासूम बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। वहीं, आरोपी भाइयों को हिरासत में लिया। पीड़ित पिता अब्दुल रहीम के अनुसार वह चार भाई हैं। आठ माह पूर्व पुत्री अल्सिफा को भाई ने जमीन पर पटक दिया था। तब से उसका उपचार चल रहा था। सुबह घर पहुंचा तो बेटी की सांस नहीं चल रही थी। अस्पताल ले गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चार संतान में अल्सिफा सबसे छोटी थी।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। तहरीर के आधार पर अब्दुल के दो भाइयों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें