फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आरएसएस सेवा भारती के कोषाध्यक्ष पर हमला, परिजनों को भी पीटा, छह लोग घायल

Sun, 23 Jan 2022 06:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नाले पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर मनबढ़ों ने आरएसएस सेवा भारती उत्तर भाग के कोषाध्यक्ष  मारपीट की। बीच बचाव में आए पिता, भाई और दो महिलाएं समेत छह लोग भी मारपीट में घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम के नाले पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर रविवार को पड़ोस के मनबढ़ युवकों ने आरएसएस सेवा भारती उत्तर भाग के कोषाध्यक्ष निर्मल उपाध्याय सहित परिजनों की पिटाई की। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि पिस्टल की मुठिया से सिर पर वार किया गया।

विज्ञापन


पीड़ित ने कैंट थाने में एक नामजद सहित 11 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।   कैंट थाना अंतर्गत सिकरौल निवासी निर्मल उपाध्याय का आरोप है कि घर के बगल के नाले पर की गई इंटरलॉकिंग को पड़ोस के लोग उखाड़कर अवैध निर्माण करा रहे थे।

पिता रामआशीष उपाध्याय और बड़े भाई विनोद उपाध्याय सहित पड़ोसियों ने विरोध किया, तो 10 की संख्या में आए युवकों ने पिता और भाई पर हाकी व डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए भतीजे सत्यम उपाध्याय, भाभी जानकी देवी और पत्नी अंजली देवी की भी पिटाई की।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे तो मनबढ़ युवकों ने पिस्टल की मुठिया और राड से वार कर लहूलुहान कर दिया। घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के अनुसार विपक्षी कृष्णमूर्ति तिवारी सहित 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है, उन सभी पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
पढ़ेंः UPTET Exam: पूर्वांचल में पकड़े गए छह 'मुन्ना भाई', शिक्षक पात्रता परीक्षा में बिहार का सॉल्वर गैंग सक्रिय
विज्ञापन

'पहले तहरीर दीजिए तब घटनास्थल पर पहुंचेंगे'

वहीं, निर्मल उपाध्याय का आरोप है कि जब कचहरी चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने फोन पर कहा कि पहले तहरीर दीजिए तब घटनास्थल पर पहुंचेंगे। हालांकि डायल-112 पर फोन करने पर फैंटम के दो सिपाही घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
पढ़ेंः बीएचयू में चिकित्सकों का अध्ययन: टीका लगवा चुके लोगों पर कोरोना का वायरस बेदम, खतरा हुआ कम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें